-
Advertisement
एक मिनट के काम के लिए घंटों लाइन में लग रहे ग्राहक, सर्वर ठप होने से बैंक के काम प्रभावित
Work Affected in Bank Due To Server : गोहर। उपमंडल गोहर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित (Himachal Pradesh State Cooperative Bank Limited) के कार्यालय में पिछले कुछ माह से बैंक को सर्वर की रेगुलर कनेक्टिविटी (Regular connectivity of server) न मिलने से बैंक के सभी कार्य प्रभावित हुए हैं। बैंक में रोजमर्रा के छोटे छोटे कार्यों के लिए 2 से 3 घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। जिस कारण स्थानीय जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बैंक में तैनात कर्मचारियों (EMployees) का कहना है कि पिछले लगभग दो महीने से बैंक में सेवाएं देना आफ़त लग रहा है। 1 मिनट के कार्य को करने के लिए बैंक में आये लोगों को घंटों रुकना पड़ रहा है व अपने कार्यों को करवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक में बनी समस्या को लेकर जब सीनियर मैनेजर देवकीनंदन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले 2 महीने से चली आ रही है इस समस्या के बारे में हमने हेड ऑफिस डाटा सेंटर और सभी उच्च अधिकारियों को ईमेल (E-mail) के माध्यम से बार-बार अवगत करवाया है और कई बार फोन भी किया है पर इस समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, जिस कारण बैंक में आने वाले ग्राहक बहुत परेशान है व अधिकतर काम किसी दूसरे बैंक से करवाए जा रहे हैं। ग्राहकों में बैंक के प्रति निराशा है। स्थानीय व्यापार मंडल गोहर के व्यापारी वर्ग ने खबर के माध्यम से बैंक के उच्चाधिकारियों व हिमाचल सरकार (Himachal Government) से मांग की है कि बैंक में कुछ समय से आ रही इस बड़ी समस्या का जल्द ही हल निकाल कर बैंक में मिलने बाली सभी सुविधाओं को सुचारू करें, ताकि गोहर की जनता को पहले की तरह सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय लोगों में दीपक गुप्ता, पिंकू वैद्या, ब्रिज लाल, चंदन गुप्ता, मुरारी शर्मा, राजीव शर्मा, शेर सिंह, सुभाग सचदेवा हरीश शर्मा आदि लोगों ने बैंक में आ रही समस्या को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
-संजीव कुमार

