-
Advertisement
एलाइंस एयर इस दिन से शुरू करेगा Bhuntar Airport के लिए उड़ान, हफ्ते में चार दिन मिलेगी सुविधा
कुल्लू। कोरोना महामारी के बीच मंदी की मार झेल रहा पर्यटन व्यवसाय एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा। एलाइंस एयर (एयर इंडिया) जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट (Bhuntar Airport) के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सात सितंबर से शुरू हो रही यह हवाई सेवा सप्ताह में चार दिन मिलेगी। जिसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। शुरूआती दौर में यात्रियों को सस्ते दर पर टिकट उपलब्ध होगी। यह उड़ान दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से भुंतर के लिए होगी। विमान इसी रास्ते से वापस जाएगा। एलांइस एयर (Alliance Air ) सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हवाई सेवाएं देगा। एलांइस एअर ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए घरेलू हवाई सेवा में फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में Weekend lockdown खत्म, अब हफ्ते के इन दो दिनों पर बंद रहेंगी दुकानें
एलांइस एयर के स्टेशन मैनेजर अखिलेश विजई ने बताया कि 7 सिंतबर से दिल्ली चंडीगढ़ भुंतर के बीच घरेलू हवाई उड़ानें शुरू होंगी जिसके लिए प्रबंधन ने समय सारिणी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि एलाइंस एअर का विमान 7 सितंबर को सुबह साढे आठ बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा और विमान साढे नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा और चंडीगढ़ से विमान 10 बजे चंडीगढ़ से चलते हुए 11 बजे भुंतर पहुंचेगा। विमान साढ़े ग्यारह बजे भुंतर से वापिस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा और साढे बारह बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वहीं चंडीगढ़ से 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा और दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़, भुंतर के बीच घरेलू उड़ानें शुरू होने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में यात्रियों को सस्ते दर पर टिकट उपलब्ध होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

