-
Advertisement
आदिपुरुष विवाद के बीच आखिरकार मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, क्या लिखा पढ़े….
ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष रिलीज के बाद से , यह अपनी संवाद, कान्टेंट , वीएफएक्स व और ड्रेस आदि के लेकर लोगों के निशाने पर रही है। फिल्म के डायलॉग्स से लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। फिल्म को लेकर खासा बवाल हुआ लेकिन फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर अपने पक्ष में तर्क पर तर्क देते रहे। आखिरकार अब उन्होंने अपनी गलती मान ली है और इसके लिए ट्विटर के जरिए माफी मांगी है। लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखामैं स्वीकार करता हूं कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!
मैं स्वीकार करता हूँ कि फ़िल्म आदिपुरुष से जन भावनायें आहत हुईं हैं.
अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा माँगता हूँ.
भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की…— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 8, 2023
वहीं मनोज के माफी मांगने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है- पहले धर्म की धज्जी उड़ाओ और फिर माफी मांग लो। जाहिर है 16 जून के रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष रामायण पर आधारित थी। फिल्म में सनी सिंह ने लक्ष्मण और सैफ अली खान ने रावण का रोल किया था। फिल्म में डायलॉग्स ऐसे थे कि कि क्रिएटर्स को बाद में उन्हें बदलना पड़ा, लेकिन फिर भी लोगों ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। फिल्म पर हिंदू धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। फिल्म का नेपाल में भी कड़ा विरोध हुआ।यह फिल्म अपने निर्माण के बाद से ही विवादास्पद रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में धीरे-धीरे गिरावट का रुख रहा।
