-
Advertisement
घर की दहलीज लांघने को बेताब हिमाचलियों की Chandigarh में उमड़ी भीड़,मारामारी के बीच रवाना
चंडीगढ़। कोरोना संकट (Corona crisis) के बीच चल रहे लॉकडाउन के चलते घर की दहलीज लांघने को बेताब हिमाचलियों (Himachali) की भीड़ रविवार सुबह ही चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन के बाहर जुटना शुरू हो गई थी। मारामारी के बीच एचआरटीसी (HRTC) की बसों में सवार होकर ये सभी अपने-अपने घर को निकले हैं। इससे पहले इस बात को लेकर भारी कंफ्यूजन रहा कि एचआरटीसी बसों का बंदोबस्त क्या सिर्फ छात्रों के लिए ही है,या सभी के लिए। क्योंकि,घर जाने के लिए छात्रों सहित सभी हिमाचल भवन के बाहर पहुंच गए थे। इसे लेकर भारी मारामारी रही। लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर वापसी चाह रहे थे। मौके पर किसी तरह से सबकों समझाया गया,तब जाकर बसों का संचालन हो पाया। खैर वापसी का ये क्रम इसी तरह चार व पांच मई को भी जारी रहेगा। जाहिर है आज सुबह पांच बजे से ही हिमाचल भवन के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे- जैसे समय आगे बढ़ा लोगों की भीड़ भी ज्यादा बढ़ने लगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
मौके पर तैनात पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर जिले के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई और सभी को हर जिले की एक बस में लोगों को चढ़ाया गया। हिमाचल भवन के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि पहले तो केवल छात्रों को ले जाने की बात हुई थी लेकिन अब यहां पर सभी लोग पहुंच गए हैं और भीड़ बड़ गई है। ऐसे में सरकार की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं थे कि बसें सभी लोगों के लिए हैं या केवल छात्रों के लिए। लोग शहर के कोने.कोने से यहां पर सुबह से ही छोटे बच्चों के के साथ पहुंचे और भूखे. प्यासे केवल घर जाने की आस में है।


