-
Advertisement
युकां उपाध्यक्ष अमित के दादा का निधन,दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
नूरपुर। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया के दादा रतन सिंह लंबरदार/ पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पंजाहडा का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पंजाहडा़ (गरेली) में 1बजे दोपहर होगा। रतन सिंह लंबरदार 40 साल लगातार नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत पंजाहडा के प्रधान रहे। उनका आज सुबह ही निधन हुआ। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

Tags

