-
Advertisement
Private Hospital में प्रसव के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का आरोप
रविन्द्र चौधरी/रैहन। ऑपरेशन के बाद बिना टांके लागाए मरीज को टांडा अस्पताल रेफर करने बहुचर्चित मामले के बाद फतेहपुर के राजा का तालाब का निजी अस्पताल (Private Hospital) अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अब इस अस्पताल पर एक गर्भवती महिला को ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से जान लेने का आरोप लगा है। मृतक महिला की पहचान रमना कुमारी (32) पत्नी राजकुमार निवासी ज्योर हरनोटा तहसील जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जिसे 7 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया और बीती रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में रातभर खूब हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल पहुंच कर एमडी सहित अन्य स्टाफ का घेराव किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन (Hospital management) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें – In Depth: गर्भवती महिला की मौत के बाद रोक दिया अंतिम संस्कार, लाश को पेड़ से बांधा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई। रैहन पुलिस (Rehan Police) ने मौके पर पहुंच कर मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया और लोगों को शांत किया। रैहन चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हंस राज ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोगों ने अस्पताल के विरुद्ध लापरवाही और महिला को मारने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल लोगों को शांत करवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का कहना है कि ऑपरेशन (Operation) के बाद महिला की हालत स्थिर थी। बीती रात अचानक हार्ट अटैक से शायद महिला की मौत हुई हो।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


