UNION BUDGET 2022: 60 लाख नई नौकरियां देने का वादा और जानें क्या-क्या मिला
3.8 करोड़ घरों में नल का पानी पहुंचाने का ऐलान
Update: Tuesday, February 1, 2022 @ 4:33 PM
- Advertisement -
संसद में आज यानी 1 फरवरी को बजट सत्र 2022 (Budget Session 2022) के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया। बजट में उन्होंने कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया। यहां विस्तार से पढ़ें बजट से जुड़ी खास बातें।
छोटे किसानों-उद्यमों के उत्पादों को बढ़ावा देने की घोषणा
रेल बजट में 400 वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान, पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान पेश।
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी स्वैपिंग नीति।
जल्द जारी होंगे ई-पासपोर्ट।
नेशनल टेली मेंटल सेंटर बनाने की घोषणा।
मोबाइल से लेकर तमाम गैजेट होंगे सस्ते।
वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफरसे होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से टैक्स लगाया जाएगा।
राज्य सरकार को भी 14% टैक्स राहत देने का फैसला।
पूंजीगत खरीद बजट का 68% घरेलू उद्योग के लिए निर्धारित।
5जी मोबाइल सेवाओं के रोलआउट की सुविधा के लिए 2022 में स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित की जाएगी, डिजिटल
बैंकिंग को हर नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां शुरू होंगी।
उद्यम, ई-श्रम, एनसीएस और असीम पोर्टल आपस में जुड़ेंगे और अब ये लाइव ऑर्गेनिक डेटाबेस के साथ काम करने वाले प्लेटफॉर्म होंगे।
44,605 करोड़ रुपए के केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्यान्वयन किसानों और स्थानीय आबादी को सिंचाई, खेती और आजीविका की सुविधा प्रदान करने वाली 9 लाख हेक्टेयर से अधिक किसानों की भूमि की सिंचाई के लिए किया जाएगा।
पहाड़ी क्षेत्रों में पारंपरिक सड़कों के लिए राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम को पीपीपी मोड में लिया जाएगा, इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
कपड़े और चमड़े का सामान होगा सस्ता
इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे यानी मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी, पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई