-
Advertisement
Anurag Sharma | Sudhir Sharma | CM Sukhu |
हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस हाईकमान ने राज्यसभा के लिए अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कांगड़ा के युवा नेता अनुराग शर्मा को टिकट देकर सबको चौंकाया है। हाईकमान ने आज सुबह 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ अनुराग के नाम की भी घोषणा कर दी है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अनुराग का नाम आते ही कांग्रेसजन ही उहापोह की स्थिति में दिखें आखिर ये अनुराग हैं कौन। ये वहीं अनुराग हैं जो कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब बीजेपी से विधायक हैं। अनुराग अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। अनुराग अभी इंटरनेशनल बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती रही है। हिमाचल की सत्ता की चाबी कांगड़ा जिला तय करता है। कांगड़ा जिला में 15 विधानसभा क्षेत्र है। बीजेपी की मौजूदा सांसद इंदू गोस्वामी भी कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखती है और कांग्रेस ने भी बैजनाथ से ही ताल्लुक रखने वाले अनुराग को प्रत्याशी बनाया है।

