-
Advertisement
अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत ,BCCI के कामकाजों में ले सकेंगे हिस्सा
Anurag Thakur: हिमाचल से BJP सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। अनुराग अब बीसीसीआई के पदाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाल सकेंगे। साल 2017 में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू न करने की वजह से ठाकुर को पद से हटाया गया था। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा मोड़ ला सकता है। हालांकि, ऐसा करने के लिए अनुराग ठाकुर को मौजूदा नियमों और प्रावधानों का पालन करना होगा। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिया। अनुराग ठाकुर ने अपनी याचिका में 2017 के सुप्रीम कोर्ट आदेश के तहत लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी।
हिमाचल से BJP सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। अनुराग अब भारतीय क्रिकेट बीसीसीआई के पदाधिकारी के तौर पर कार्यभार संभाल सकेंगे।@ianuragthakur @BCCI @ThakurArunS #SupremeCourt pic.twitter.com/40PUyJgILz
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 5, 2026
BCCI के मामलों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र
2017 में, चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर की अध्यक्षता वाली बेंच ने लोढ़ा पैनल के सुधारों को लागू करने में लगातार आनाकानी करने के लिए BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटा दिया था। कोर्ट के 2017 के आदेश के निर्देश (ii) में कहा गया था- BCCI अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के तुरंत BCCI के किसी भी काम से दूर रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ठाकुर की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट पीएस पटवालिया ने तर्क दिया कि यह बैन 9 साल से चल रहा है और अगर इसे नहीं हटाया गया तो इससे गंभीर मुश्किलें हो सकती हैं। यह देखते हुए कि ठाकुर पहले ही बिना शर्त माफी मांग चुके हैं, बेंच ने कहा कि यह बैन जीवन भर के लिए नहीं था। आनुपातिकता के सिद्धांत को लागू करते हुए, बेंच ने उक्त निर्देश को वापस ले लिया है। नतीजतन, कोर्ट ने साफ किया कि ठाकुर अब नियमों और विनियमों के अनुसार BCCI के मामलों में भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। लोढ़ा समिति के सचिव की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने एप्लीकेशन का विरोध किया।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
