राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे अनुराग ठाकुर, बोले-केंद्र सरकार ने धार्मिक स्थलों का किया कायाकल्प

संत बाल जी महाराज से लिया आशीर्वादए धर्म प्रचार में बाल जी महाराज की भूमिका को बताया अहम

राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे अनुराग ठाकुर, बोले-केंद्र सरकार ने धार्मिक स्थलों का किया कायाकल्प

- Advertisement -

ऊना। केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) रविवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी कोटला कलां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (Radha Krishna temple) में शीश नवाने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने माथा टेकने के बाद श्री राधा कृष्ण मंदिर आश्रम के अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज (Sant Bal Ji Maharaj) से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में 1 से 13 फरवरी तक विराग धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा हैए जिसमें हरिनाम संकीर्तन, रासलीला और श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।


यह भी पढ़े:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का तंज: सत्ता में आते ही कांग्रेस के खड़े हो गए हाथ

श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों (Major Religious Places) का न केवल कायाकल्प किया है बल्कि देश के नागरिकों की पहुंच को और भी सुगम किया है।

anurag-thakur

उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि देश के करोड़ों राम भक्त सदियों से अयोध्या में रामलला के स्थापित होने का इंतजार कर रहे थे और केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने राम भक्तों के इस इंतजार को खत्म किया और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज की धर्म प्रसार में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Una district | Shri Radha Krishna Temple | Rejuvenated Religious Places | Anurag Thakur | Sant Bal Ji Maharaj | Central Govt. | Himachal News | Modi govt | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है