-
Advertisement
अनुराग बोले- AAP का हिमाचल में कोई आधार नहीं, बीजेपी ही करेगी प्रदेश में रिपीट
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज सुजानपुर में है। यहां पर चौकी में आयोजित पूर्व सैनिक आभार रैली में शिरकत करने से पहले मीडिया से बातचीत को दौरान अनुराग ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में ना तो कोई आधार है और ना ही वो कुछ कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाया और गोवा में भी उन्हें कुछ नहीं मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जब अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़े तो उनकी जमानत जब्त हुई। हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कुछ भी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बीजेपी का तोड़ जानने और हिमाचल में बीजेपी को चुनौती देने के बयान पर भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश , मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड के तर्ज पर ही हिमाचल में भी बीजेपी रिपीट करेगी। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में ना तो कोई आधार है और ना ही वह कुछ कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय चुनाव आयोग की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल चुनाव आयोग को कोसते नजर आ रहे आ रहे हैं। कुछ राजनीतिज्ञ लोकतंत्र में जनता के निर्णय को अपमानित करने का प्रयास करते हैं। एक चुनी हुई सीएम जो स्वयं नंदीग्राम की सीट हार गई थी। जनता का जनादेश उनके खिलाफ था बावजूद इसके वह सीएम बनी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है। यूपी के लोगों को ममता बनर्जी ने गुंडा कहा और जब वह यूपी में आई तो उन्हें लोगों द्वारा काले झंडे भी दिखाए गए।
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव के ईवीएम चोरी के आरोप पर कहा कि यह पहले से ही विदित था कि 10 मार्च के बाद सपा के नेता ईवीएम का रोना रोएंगे। वो पहले ही बोल चुके थे कि 10 मार्च के दिन अखिलेश यादव ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे। साल 2014 से ही जनता के फैसले को मानने के लिए कुछ राजनीतिक दल तैयार नहीं है। लोगों ने अब गुंडाराज से निजात पाने का मन बना लिया है और जनता इनको बार-बार सबक सिखा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


