-
Advertisement
अनुराग ठाकुर बोले- बीजेपी विकास करवा रही है और कांग्रेस व आप अटका रहे रोड़ा
Last Updated on October 29, 2022 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप और वार-पलटवार का दौर जारी है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार ने तेजी से विकास कार्य किए हैं। बीजेपी की सरकार ने विकास किया, लेकिन कांग्रेस पार्टी में विरोध करने का ही काम है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क, IIIM, मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस देकर हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में इस बार रिवाज बदलने जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के पूरे देश में बुरे हाल हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश का नेतृत्व जमानत पर है, ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में कुछ बोलने या चार्जशीट लाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। यह आरोप लोगों को गुमराह करने के लिए लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Breaking: चिंतपूर्णी में कांग्रेस को राहत-कुलदीप माने, छोड़ा चुनाव मैदान
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार विकास कर रही है, लेकिन दोनों ही दल केवल विरोध करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से नोटों पर भगवान गणेश और महालक्ष्मी की तस्वीर लगाने को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। आज पूरा देश खराब अर्थव्यवस्था की वजह से परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में ही भारत की अर्थव्यवस्था विश्व भर में चौथे नंबर पर आ खड़ी हुई है।