-
Advertisement
एप्पल की नई iPhone 12 सीरीज़ लॉन्च: जानें प्रोडक्ट्स की कीमत और खासियत का ब्योरा
नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने 6.1 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 12 Pro और 6.7 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 12 Pro Max पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: $999 और $1,099 से शुरू है। 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 12 मेगापिक्सल वाइड और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस वाले इन आईफोन में ए14 बायोनिक चिप, ‘सिरामिक शील्ड’ और कम रोशनी में ऑटोफोकस के लिए लाइडार सिस्टम है।
5जी आईफोन 12 mini, आईफोन 12

इसके साथ ही एप्पल ने 5.4 इंच डिस्प्ले वाला 12 mini और 6.1 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 12 पेश किया है। क्रमश: $699 और $799 से शुरू होने वाले इन 5जी आईफोन के साथ फोन चार्जिंग एडेप्टर नहीं मिलेगा। इनमें नई ए14 बायोनिक चिप व ‘सिरामिक शील्ड’ है जिससे गिरने पर इनके नहीं टूटने की संभावना 4 गुना अधिक बढ़ गई है।
सिरी पावर्ड स्मार्ट स्पीकर होमपॉड मिनी

एप्पल ने सिरी के ज़रिए संचालित होने वाला स्मार्ट-स्पीकर होमपॉड मिनी लॉन्च किया है जिसकी कीमत $99 है। कंप्यूटेशनल ऑडियो के लिए स्पीकर में एस5 चिप लगाया गया है और स्पीकर के पास ले जाने पर यह आईफोन को डिटेक्ट कर सकता है। संदेश भेजने, कॉल रिसीव करने और स्मार्ट-लाइट नियंत्रित करने के लिए यूज़र इसे निर्देश दे सकते हैं।
एप्पल अब नहीं देगी इयरफोन या पावर अडेप्टर

एप्पल ने आईफोन 12 सीरीज़ पेश करते हुए आईफोन बॉक्स में इयरफोन या पावर अडेप्टर नहीं बल्कि स्टैंडर्ड यूएसबी-सी लाइटनिंग केबल देने की घोषणा की है। बतौर कंपनी, 2030 तक वैश्विक ‘नेट ज़ीरो क्लाइमेट इम्पैक्ट’ हासिल करने के लिए ऐसा किया गया है। एप्पल ने कहा, ‘ग्राहकों के पास करीब 70 करोड़ लाइटनिंग हैडफोन्स हैं कई ग्राहक वायरलेस अपना चुके हैं।’
कितनी होगी भारत में एप्पल की नई आईफोन 12 सीरीज़ की कीमत?

भारत में एप्पल की 5जी-लैस 5.4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 12 mini के 64 जीबी संस्करण की कीमत 69,900 रुपए से शुरू है जबकि 6.1 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 12 की शुरुआत 79,900 रुपए से है। 6.1 इंच डिस्प्ले वाले 128 जीबी आईफोन 12 Pro की कीमत 1,19,900 रुपए से जबकि 6.7 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 12 Pro Max 1,29,900 रुपए से शुरू है।
