-
Advertisement
राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एएसआई की मौत, छत की सीलिंग टूटने से गिरे नीचे
सोलन के न्यू सर्किट हाउस (New Circuit House) की चौथी मंजिल से गिरकर एएसआई विनोद भागटा(ASI Vinod Bhagta) की मौत हो गई। एएसआई विनोद राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी (President’s emergency duty)में तैनात थे। जानकारी के अनुसार एएसआई विनोद भागटा राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए न्यू सर्किट हाउस सोलन की छत पर पहुंचे थे, लेकिन चौथी मंजिल की सीलिंग टूटने से वे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गएऔर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया था, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे जिला शिमला के रोहडू के कोटलु कलासर गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 2 पुत्र है।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के डॉक्टर बी डी नेगी ने बताया कि करीब 2:45 बजे उनके पास यह केस पहुंचा था लेकिन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिक्योरिटी इंचार्ज एएसआई विनोद राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी का जायजा लेने के लिए न्यू सर्किट हाउस गए हुए थे, ऐसे में उन्हें जानकारी मिली कि वह चौथी मंजिल से सीलिंग टूटने के कारण ग्राउंड फ्लोर पर गिर गए हैं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
बेहतरीन कार्य के लिए हिमाचल दिवस पर मिला था सम्मान
एएसआई विनोद भागटा को हिमाचल दिवस के अवसर पर बेहतरीन कार्य करने को लेकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सम्मानित किया गया था, उन्हें एनडीपीएस व हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और नशाखोरों कि जानकारी प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़े:मंडी में ट्रैकिंग के दौरान अमेरिकी नागरिक की मौत, पत्नी के साथ आया था कुल्लू
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



