-
Advertisement
रखरखाव के लिए हफ्ते में 2 दिन 2 घंटे बंद रहेगी अटल टनल
मनाली। लाहुल घाटी (Lahaul Spiti) को रोहतांग से जोड़ने वाली अटल टनल अब हफ्ते में दो दिन दो घंटे के लिए बंद रहेगी। साफ-सफाई और अन्य मरम्मत कार्य के कारण टनल को मंगलवार और गुरुवार को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक बंद किया जाएगा। बीआरओ (BRO) की सिफारिश के बाद प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं।
पर्यटकों की पहली पसंद होने के साथ ही अटल टनल लाहुल स्पीति के सफर को छोटा भी करती है। रोहतांग दर्रा का दीदार करने के साथ ही पर्यटक अटल टनल रोहतांग (Rohtang Pass) होते हुए लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। अटल टनल (Atal Tunnel) में मई और जून में यातायात में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से टनल के भीतर साफ-सफाई आवश्यक हो गई है।
पर्यटकों को शिड्यूल के अनुसार चलने को कहा
जिला पुलिस ने इसकी एडवायजरी (Advisory) जारी की है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी इसके आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अटल टनल मंगलवार और गुरुवार को सुबह 5:00 से 7:00 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेगी। सभी पर्यटकों और आम यात्रियों से आग्रह है कि वह इसी समय सारिणी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय करें।
यह भी पढ़े: सतवंत अटवाल त्रिवेदी को डीजीपी हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार
