-
Advertisement
धनतेरस पर आज पूजा का शुभ मुहूर्त, इन चीजों को जरूर लाएं घर, दूर होगी आर्थिक तंगी
हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सोने, चांदी इत्यादि जैसे शुभ धातु को खरीदने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन इस बार अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाने वाले इस पर्व को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है और प्रदोष काल में यम के नाम से दीपदान किया जाता है। धनतेरस के दिन सोना,चांदी, बर्तन, भूमि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस पर्व के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन व्यापारी अपने बही-खातों की पूजा करते हैं और धन के देवता कुबेर से व्यापार में सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरु हो रही है। ये तिथि 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
धनतेरस शुभ एवं मंगलकारी योग
धनतेरस के दिन ब्रह्म योग का निर्माण होगा। इस दिन ब्रह्म योग का संयोग देर रात तक रहेगा।इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर शिववास योग का भी निर्माण होगा। इस दौरान देवों के देव भोलेनाथ नंदी पर सवार होंगे। इस दौरान शुभ काम करने से सिद्धि मिलती है साथ ही विशेष काम में सफलता मिलती है।
धनतेरस खरीदारी मुहूर्त
पहला मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक दूसरा मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक तीसरा मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ काल- सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। लाभ उन्नति मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. चर काल- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 रहेगा।
इस दौरान आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप सोना, चांदी, ज्वैलरी, गाड़ी, मकान, दुकान खरीद सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू, पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें और धनिया भी धनतेरस के दिन खरीदा जाता है। साथ ही चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमा की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ होता है. ऐसे में इस दिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनकी खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। देवी लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। आइये जानें धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ होता है।
- धनतेरस के दिन श्रीयंत्र की खरीदारी जरूर करें, क्योंकि दिवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। यह यंत्र मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय भी है।
- इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि आज के समय में सोना बहुत महंगा हो गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी या पीतल का बर्तन खरीदना भी शुभ होता है।
- चांदी का एक सिक्का जिस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी का चित्र बना हो, उसे खरीदकर घर लाएं। यह घर के लिए काफी शुभ होता है।
- चांदी के बर्तन खरीदना इस दिन बेहद शुभ होता है। यह घर में शीतलता लाती है। चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- धनतेरस के दिन मिट्टी का बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मिट्टी के बर्तन से घर में सकारात्मकता आती है।
- धनतेरस को स्टील के बर्तनों की खरीदारी भी शुभ होती है। ये चीजें दैनिक उपयोग में लाई जाती है।
