- Advertisement -
केलांग। हिमाचल के लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) जिला में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन (Avalanche) में इतनी बर्फ पहाड़ से नीचे आ गिरी कि उसने चिनाब नदी (Chenab River) का बहाव ही रोक दिया। इस नदी का प्रवाह करीब 4 घंटे तक रूका रहा।
यह हिमस्खलन बुधवार को थिरोट.कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से हुआ। हालांकि नदी का प्रवाह रूकने की स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन ने डिमरू नाले से नीचे रहने वाले लोगों को दी और उन्हें सतर्क रहने को कहा। वहीं उन लोगों को नदी के करीब ना जाने की भी हिदायत दी गई। फिलहाल जिला पुलिस के साथ जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। निचली तटवर्ती घाटियों के पड़ोसी जिलों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
Lahaul-spiti
एवलांच का मलवा चन्द्रा भागा नदी तक पहुंच गया जबकि एवलांच से उठने वाले बर्फ का बबंडर रिहायशी इलाकों तक फैल गया। एवलांच गिरने से किसी तरह की जान माल का नुकसान नही हुआ है। डीसी सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) के बाद लाहुल के कई इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने आवाजाही के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मूरिंग पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल ने बताया कि डिमरू नाले में बुधवार सुबह हिमस्खलन गिरा था और नदी का जलस्तर चार घंटे तक रुका रहा, लेकिन अब नदी का बहाव सामान्य हो गया है। बताया जा रहा है कि लाहुल स्पीति जिला में पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिससे यहां की स्थिति खराब हो रही है।
- Advertisement -