-
Advertisement
Himachal Weather: इस दिन से बिगड़ने वाला है मौसम, हो जाएं तैयार
Last Updated on March 27, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Himachal Weather:शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla)के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से 31 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला ( Shimla)व आसपास भागों में आज सुबह से हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का कमोवेश यही हाल है।
बारिश बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आज कुछ स्थानों पर बारिश जबकि 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट(yellow alert) भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिला में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।