-
Advertisement
बैजनाथ की सोनाली शर्मा के सिर सजा ‘मिस ग्लैमरस क्वीन ऑफ इंडिया’ का ताज
Sonali Sharma: शिवसूद/बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ (Baijnath) उप मंडल के नागटा गांव की रहने वाली सोनाली शर्मा (Sonali Sharma) के सिर ‘मिस ग्लैमरस क्वीन ऑफ इंडिया’ (Miss Glamorous Queen of India) का ताज सजा है। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए इस खिताब को जीता है। सोनाली शर्मा कि इस उपलब्धि पर उनके गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। 28 जनवरी को मीत संधू और अल्पा शाह द्वारा मिस ‘ग्लैमरस क्वीन ऑफ इंडिया का शो’ करवाया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ (Chandigarh) के रॉयल पार्क में हुआ, जिसमें देश के बहुत सारे नामी प्रतियोगियों ने भाग लिया।
देश का नाम रोशन करेगी बेटी
सोनाली शर्मा के पिता तिलक राज शर्मा, माता रजनीश शर्मा तथा भाई साहिल शर्मा ने सोनाली की इस जीत का श्रेय उसके कठिन परिश्रम को दिया है तथा उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में उनकी बेटी देश तथा अपने इलाके का नाम इससे भी ज्यादा रोशन करेगी। सोनाली शर्मा ने बताया कि वह अभी फोटो सेशन में व्यस्त है तथा वह अगले सप्ताह अपने घर आकर अपने परिवारजनों के साथ जीत की इस खुशी को मनाएगी।

