-
Advertisement
ये हैं हिमाचल के रईस उम्मीदवार, चौपाल से बलबीर वर्मा सबसे रईस
Last Updated on October 27, 2022 by sintu kumar
हिमाचल के सर्द माहौल को चुनावों ने गर्मा रखा है। नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं और इन की छंटनी का काम आज से शुरू हो रहा है। चुनावों के इस दौर में ये चर्चा भी होती है कि किस नेता के पास कितनी संपत्ति है। आप की जानकारी के लिए बता दें कि इस बार चुनावों में करोड़पति और अरबपति उम्मीदवार मैदान में। अपनी संपत्ति की जानकारी इन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय एफिडेविड में दी है। इन में सभी के पास महंगी गाड़ियां , लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी हैं।
यह भी पढ़ें- इस बार हिमाचल में कुज 55,92, 828 मतदाता करेंगे चुनाव में मतदान
नामांकन भरे वालों में चौपाल से मौजूदा बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा सबसे रईस हैं। इनके पास 1.25 अरब की संपत्ति है। बलवीर वर्मा के पास 4.31 करोड़ की चल संपत्ति और 121.40 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें 18 करोड़ पैतृक संपत्ति है। शेष संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। बलवीर वर्मा कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके पास एक मर्सिडीज बेंज, एक बीएमडब्ल्यू, एक रेंज रोवर, एक जीप भी है।
दूसरे पायदान पर आते हैं पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा से कांग्रेस प्रत्याशी रघुबीर सिंह बाली। रघुवीर सिंह बाली के पास 13.07 करोड़ की चल संपत्ति अपने नाम है। पत्नी के पास 1.58 करोड़ और बेटे के पास 26.09 लाख की चल संपत्ति है। कुल मिलाकर बाली के पास 1.04 अरब की संपत्ति है। वाहनों में होंडा स्पलैंडर, मर्सिडीज सहित 6 गाड़ियां हैं।
तीसरे नंबर पर आते हैं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र के पास 6.97 करोड़ की चल संपत्ति अपने नाम है। पारिवारिक संपत्ति में चल संपत्ति 4.08 करोड़ और अचल संपत्ति 90.34 करोड़ है। कुल मिलाकर इनके पास 1.02 अरब की चल-अचल संपत्ति है।