-
Advertisement
फ्रांस का किया समर्थन तो #Bangladesh में कट्टरपंथियों ने लगाई हिंदुओं के कई घरों में आग
ढाका। फ्रांस में जारी इस्लामिक कट्टरपंथ की घटनाओं को लेकर पूरे विश्व भर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच खबर मिली है कि फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बांग्लादेश (Bangladesh) में भड़के गुस्से का निशाना अल्पसंख्यक हिंदुओं को भी बनाया गया है। वारदात के वीडियो फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं। बताया गया कि यहां पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने फ्रांस का समर्थन करने पर कोमिला में हिंदू समुदाय के कई लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। इन लोगों का आरोप है कि एक स्थानीय हिंदू ने फेसबुक पर फ्रांस का विरोध करने वाले एक पोस्ट को लेकर कथित तौर पर नकारात्मक टिप्पणी की थी।
हिंदू परिवारों के साथ जमकर बर्बरता की गई
https://twitter.com/imrjoy/status/1323115749364310017
पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने से खड़े हुए विवाद को लेकर बांग्लादेश के कट्टरपंथी इस्लामी संगठन आंदोलन पर उतरे हुए हैं। सोमवार को राजधानी ढाका में हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश संगठन की अपील पर हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी। इस संगठन के नेताओं ने बांग्लादेश सरकार से मांग की कि वह फ्रांस में बनी चीजों का बायकॉट करने का एलान करे। वहीं, बांग्लादेश के स्थानीय अखबार के मुताबिक रविवार दोपहर कोमिला के मुरादनगर उपजिला के तहत कोरबनपुर गांव में ये वारदात हुई है। पीड़ित स्थानीय यूनियन परिषद के अध्यक्ष बांकुमार शिव के कार्यालय और शंकर देबनाथ के घर में आग लगा दी गई। हमले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फ्रांस की घटना पर कहा था- हम भी मार देंगे; अब शायर मुनव्वर राना के खिलाफ FIR
जॉय चक्रबॉर्ती नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर इस बर्बरता का वीडियो शेयर कर मदद मांगी है। बताया गया कि एक युवक द्वारा फेसबुक पर फ्रांस के बहिष्कार की अपील की गई थी। इस पर एक हिंदू युवक ने कमेंट किया। बस फिर क्या था पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को गलत बताने वालों ने हिंदू परिवारों के साथ जमकर बर्बरता की। कई घंटों उन्हें टॉर्चर किया गया। हिंदू परिवारों के घर तबाह कर दिये। घटना बांग्लादेश के शहर कोमिला की है।

