-
Advertisement
बोले बावा हरदीप सिंह- जयराम सरकार कर रही कर्मचारियों के साथ भेदभाव
Last Updated on September 24, 2021 by Deepak
सुंदरनगर। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी महासंघ (Himachal Road Transport Employees Federation) की कार्यकारिणी बैठक में इंटक प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह (Bawa Hardeep Singh) सरकार के खिलाफ जमकर गरजे। हरदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी वर्ग से भेदभाव कर रही है। निगम के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। प्रबंधन द्वारा कर्मचारी वर्ग की मांग को पूरा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों की अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इंटक के कर्मिंयों का वर्तमान सरकार उत्पीड़न कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, यहां जाने उनका आज और कल का प्लान
816 लोगों के अधिकार को किया खत्म
वहीं, उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कर्मचारियों और पीस मील वर्कर के उत्पीड़न डीए और पुराने भत्ते आदि दबाए जा रहे हैं। इसके विरोध में रणनीति तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इंटक के कर्मचारियों को प्रताड़ित कर तबादले कर रही है। इस प्रताड़ना को लेकर इंटक हर संभव लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि 816 लोगों के अधिकारों को एक ही झटके में समाप्त कर दिया गया। जिस पर आगामी 26 सितंबर को बिलासुप में ऑल हिमाचल संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के दौर में बीएमएस के लोग भी अपनी ही सरकार के विरोध कर रहे हैं।
अनदेखी का लगाया आरोप
वहीं, पूर्व सीपीएस और प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर ने सरकार पर कर्मचारी विरोध कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार निगम के कर्मिंयो के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। कोरोना के दौर में सड़कों पर जान जोखिम डाल कर सेवा करने पर भी सरकार इन कर्मियों को कोरोना योद्धा तक घोषित नहीं कर पाई है।