-
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, दो नए चेहरों की हुई एंट्री
India Squad, Women’s T20I Series vs South Africa: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी। चयनकर्ताओं ने इस बार दो नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर भी टीम में शामिल है।
🚨 𝗦𝗾𝘂𝗮𝗱 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
Here's a look at #TeamIndia's squad for the 5️⃣-match T20I series against South Africa 🙌
Details ▶️ https://t.co/GpzX5MiEDp#SAvIND pic.twitter.com/5tEP7x4HnZ
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 24, 2026
अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को मिली जगह
इस सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह दी गई है। अनुष्का शर्मा को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है, जो पहली बार भारत की सीनियर टीम का हिस्सा बनी हैं। वहीं, काशवी गौतम एक मीडियम पेस गेंदबाज हैं, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं और टेस्ट व वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
17 अप्रैल से 27 अप्रैल होंगे मैच
भारतीय महिला टीम को 17 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं। सीरीज के शुरुआती दो मैच डरबन में आयोजित होंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा मुकाबला जोहांसबर्ग में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच बेनोनी में आयोजित किया जाएगा। मैचों की तारीखें क्रमशः 17, 19, 22, 25 और 27 अप्रैल निर्धारित की गई हैं।
ये है भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुष्का शर्मा।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

