-
Advertisement

सड़क से नीचे खाई में लुढ़की कार, BDC Member ने पालमपुर अस्पताल में तोड़ा दम
लडभड़ोल। मंडी के लडभड़ोल में सड़क हादसा पेश आया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीहड़-बेहड़लु पंचायत के रेंस गांव के निवासी रविंदर ठाकुर पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है। रविंदर ठाकुर पीहड़-बेहड़लु तथा गंगोटी पंचायत के बीडीसी सदस्य (BDC Member) था और लडभड़ोल के ही एक निजी स्कूल में शारीरिक शिक्षक के तौर पर भी कार्यरत था। हादसा (Accident) बीती शाम एहजू-गोलवां-लडभड़ोल सड़क पर पेश आया है।
ये भी पढे़ं – Mandi : खाई में गिरी कार, एक युवक ने Hospital में तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार रविंदर ठाकुर एहजू की तरफ कार (HP 29B 3523) से आ रहा था। उसकी कार तरामट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे लुढ़क कर खाई में गिर गई। हादसे में रविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एबुंलेंस की मदद से बैजनाथ अस्पताल (Baijnath Hospital) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर किया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख परिजन उसे सिविल अस्पताल पालमपुर ले गए जहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चौंतड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मुख्य आरक्षी चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…