-
Advertisement
इस फल को डाइट में करें शामिल, सेहत को होंगे कई शानदार फायदे
ये तो सब जानते हैं कि फल हमारी सेहत के लिए कितने लाभदायक होते हैं, लेकिन फिर भी बिजी शेड्यूल के चलते हम लोग अक्सर फल खाना भूल जाते हैं। कीवी एक ऐसा फल है जिसे खाने से शरीर में कई सारे फायदे होते हैं। कीवी खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए हमें रोज एक कीवी (Kiwi) जरूर खानी चाहिए।
ये भी पढ़ें-इमली के पत्तों की चाय को जरूर करें डाइट में शामिल, सेहत को मिलेंगे कई लाभ
कीवी खाने से शरीर को काफी पोषक तत्व मिलते हैं। शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हमें कीवी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। कीवी स्वाद और सेहत दोनों के लिए एक अच्छा फल है। कीवी का सेवन आप किसी भी सीजन में कर सकते हैं। कीवी खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हम रोगों से लड़ पाते हैं। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है।
कीवी खाने से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे मरीजों के लिए कीवी काफी फायदेमंद होती है। कीवी खाने से त्वचा चमकदार हो जाती है और चेहरे से झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोग फल माना जाता है। पूरे दिन में दो कीवी खाने से आपको जरूर फायदा मिलेगा। बता दें कि कीवी में भरपूर आयरन और फॅालिक एसिड होता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है।