-
Advertisement

पोषक तत्वों से भरपूर होता है पुदीना, कई बीमारियों से मिलता है निजात
Last Updated on May 9, 2022 by sintu kumar
आजकल दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत लोग पुदीने का सेवन करते हैं। पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से बहुत सी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। गर्मियों में जितना ज्यादा हो सके उतना पुदीने का सेवन करना चाहिए, ऐसा करने से हमारी सेहत अच्छी रहती है और गर्मी से होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, इन फलों का करें सेवन, तकलीफ होगी छूमंतर
आज हम आपको पुदीने के फायदों के बारे में बताएंगे। बता दें कि पुदीने के अंदर कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पुदीना खाकर आप विटामिन-सी (Vitamin C), विटामिन-ए (Vitamin A), विटामिन बी (Vitamin B) काम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज प्राप्त कर सकते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों के मौसम पुदीना खाना पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पुदीना पेट की गर्मी को कम करने में सहायक होता है। पुदीना खाने से गैस, पेट दर्द, हीट स्ट्रोक, सीने में जलने आदि जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा पुदीने का सेवन करने से सीने में जकड़न और अस्थमा जैसी बीमारी से भी राहत मिल सकती है। पुदीना इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है, जिससे इंसान खुलकर सांस ले पाता है। पीरियड्स में पुदीना खाने से ऐंठन और पेट दर्द से राहत पाई जा सकती है।
बता दें कि पुदीने की पत्तियों में मेंथॉल मौजूद होता है, जो कि पेन किलर का काम करता है। पुदीने की पत्तियों का तेल निकालकर सिर में लगाने से सिर दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है। वहीं, पुदीने में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं।