-
Advertisement
उपचुनाव परिणाम: फतेहपुर में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया की जीत
Last Updated on November 2, 2021 by Vishal Rana
फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर उपचुनाव (Fatehpur By election) के लिए मंगलवार को हुए वोटों की गिनती की गई, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार (Congress Candidate) भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भवानी सिंह पठानिया को 24449, बीजेपी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, अशोक सोमल(निर्दलीय) को 295, जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। इसके साथ ही उपचुनाव (By Election) में 389 ने नोटा दबाया।
यह भी पढ़ें: जुब्बल- कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर की जीत, बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त
वहीं, मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Congress candidate Pratibha Singh) ने जीत हासिल कर भीजेपी के ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को हरा दिया है। पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा पांचवीं बार मैदान में उतरी थीं। इसके साथ ही जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6103 वोटों से जीत हासिल की है। कांग्रेस के टिकट पर उनका मुकाबला हमेशा बीजेपी नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा से ही रहा।
वहीं, अब पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद उनके बेटे चेतन बरागटा से मुकाबला था, जिसमें रोहित ठाकुर ने बाजी मार ली है। फतेहपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती की गई, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags