-
Advertisement
Big Update | Panchayat Election | Himachal Govt |
हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में 20 अप्रैल के बाद कभी भी चुनावों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में करवाए जा सकते हैं, जबकि जबकि नगर निकाय चुनाव एक ही चरण में हो सकते है। इन चुनावों की घोषणा से पहले स्टेट इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची आज जिला स्तर पर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके तहत वे सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी -डीसी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
Tags

