-
Advertisement
Bikram Thakur | Sukhu Govt | Vidhan Sabha Election |
धर्मशाला: पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां.परागपुर से बीजेपी विधायक बिक्रम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार से मोहभंग हो चुका है। इन चुनावों में भाजपा को मिला भारी जनसमर्थन और कांग्रेस की करारी पराजय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नीतियों, कार्यशैली और वादाखिलाफी के खिलाफ जनता का स्पष्ट निर्णय है।

