-
Advertisement
Bilaspur/BusAccident/MassFuneral
बिलासपुर बस हादसे में जान गंवाने वाले एक परिवार के आंगन से 4 अर्थियां एक साथ उठीं। इस दर्दनाक हादसे में झंडुता के फगोग गांव में एक परिवार के 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 सगे भाई और देवरानी-जेठानी शामिल है, जबकि इसी परिवार के दो बच्चे शौर्य और आरुषि गंभीर रूप से घायल हुए। इन चारों की चिताओं को बस हादसे में घायल शौर्य ने मुखाग्नि दी। एम्स अस्पताल में उपचाराधीन शौर्य अपने पिता के साथ श्मशान घाट पहुंचा। यहां पर उसने अपने दो चचेरे भाइयों, मां और चाची को मुखाग्नि दी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पीछे छूट गए परिजनों व रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है।

