-
Advertisement
BilaspurAccident /Himachal /RoadAccident
बिलासपुर में हुआ दर्दनाक हादसा 16 लोगों को लील गया और केवल दो बच्चे जिंदा बचे पाए हैं। ये दोनों बच्चे अपने माता पिता को खो चुके हैं। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां पहाड़ी से अकसर मिट्टी और पत्थर गिरते रहते थे, लेकिन विभाग ने इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करने या स्थायी सुरक्षा उपाय करने की कोई कोशिश नहीं की। बरसात के बाद पहाड़ी में दरारें पड़ गई थीं। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को सूचित किया। लोगों ने आठ दिन पहले भी लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस हिस्से में को मजबूत और सुरक्षित करने की मांग की थी। भल्लू पुल के इस हिस्से पर एक ओर कच्ची पहाड़ी है तो दूसरी ओर गहरी खड्ड। लगातार तीन दिनों से तेज बारिश ने सड़क की पहाड़ी को कमजोर कर दिया था। इसके चलते मंगलवार को 16 परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जिन घरों में सुबह लोग काम पर निकले थे, शाम तक वहां मातम छा गया था।

