-
Advertisement
डीजल पर वैट बढ़ा तो बिंदल बोले- जनता पर डाला 1500 करोड़ का बोझ
शिमला। हिमाचल में सुक्खू सरकार (Sukhu govt in Himachal) द्वारा डीजल पर 3 रुपए वैट (Vat Hike on Diesel) बढ़ाने को बीजेपी ने आम जनता पर महंगाई का बोझ लादने वाला बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Rajiv Bindal) ने शनिवार को यहां मीडिया से कहा कि राज्य वैसे भी आपदा के दौर से गुजर रहा है। सरकार ने 7 महीने में डीजल पर दो बार वैट बढ़ाया है।
इस साल जनवरी में 3 रुपए और अब फिर 3 रुपए की बढ़ोतरी वैट में की गई है। राज्य में जब बीजेपी की सरकार थी, तब नवंबर 2021 में डीजल पर वैट 17 रुपए घटाया गया था। तब डीजल पर वैट 4.40 पैसे लगता था और अब दो बार वैट बढ़ने के बाद हिमाचल की जनता को 10.40 रुपए वैट चुकाना होगा। इस तरह सरकार ने सीधे जनता पर 1500 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है ।
यह भी पढ़े:महंगाई के बीच देश के सबसे बड़े बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, कमर तोड़ेगी EMI
यह सरकार की हिडन गारंटी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं। उनमें एक हिडन गारंटी (Hidden Guarantee) भी थी। उस हिडन गारंटी का नाम था महंगाई और डीजल में वैट की बढ़ोतरी करना। इस गारंटी को कांग्रेस के नेताओं ने सबसे पहले पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सेब का सीजन पीक पर है। सड़कें ठीक हैं नहीं और अब मालभाड़ा बढ़ाने की तैयारी है। वैट बढ़ने से निर्माण सामग्री महंगी होगी। डीजल महंगा होने से कॉस्ट भी बढ़ेगी, तो आपदा में राहत कार्य भी महंगे होंगे।

