-
Advertisement
Sirmaur: बीजेपी नेत्री रही दयाल प्यारी Congress में शामिल, आजाद लड़ा था चुनाव
नाहन। हिमाचल (Himachal) के सिरमौर (Sirmaur) जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी नेत्री दयाल प्यारी आज कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय स्थित हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Himachal Congress in-charge Rajiv Shukla) और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन बंसल की मौजूदगी में दयाल प्यारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जैसे ही दयाल प्यारी के कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एकदम से हलचल मच गई है। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली दयाल प्यारी के कांग्रेस में आने से कई राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दादू-पोते की जिद्द में हिमाचल के कौन विधायक खो गए, क्या बोले जयराम – जानें
बता दें कि पच्छाद विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी (BJP) से बगावत करने के बाद दयाल प्यारी ने बतौर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा था। विधानसभा के उपचुनाव में हालांकि दयाल प्यारी तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन बतौर निर्दलीय 11 हजार से अधिक वोट हासिल कर अपनी ताकत का एहसास करवा दिया था। कांग्रेस ने भी अब दयाल प्यारी को अपने पाले में लाकर दलित कार्ड खेला है। उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी बीजेपी की रीना कश्यप को 22,048 वोट हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर ने 19,306 मत प्राप्त किए थे। वहीं दयाल प्यारी ने अकेले ही अपने दम पर उस समय 11,651 वोट हासिल किए थे, जब पूरी बीजेपी सरकार ने उप चुनाव में जोर लगा रखा था। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली तीन बार जिला परिषद का चुनाव जीत चुकी दयाल प्यारी एक बार जिला परिषद की अध्यक्ष भी रही हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

