-
Advertisement
पंचायत चुनाव की रंजिश: #BJP नेता की गोली मारकर हत्या; शव लेकर धरने पर बैठे परिजन
फिरोजाबाद। देशभर में जारी बीजेपी नेताओं (BJP Leader) की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक बीजेपी नेता की हत्या (Murder) किए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर 42 वर्षीय बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दुकान बंद कर थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच स्थित अपने घर को जाने की तैयारी में जुटे हुए थे। इस बीच अचानक आहे हमलावरों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
सरकारी नौकरी और मुआवजा मांग रहे परिजन
इस वारदात के बाद खून से लथपथ बीजेपी नेता को आनन-फानन में आगरा निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद रोज में आए व्यापारियों ने इकट्ठा होकर जाम लगा दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस बीच अब शनिवार को बीजेपी नेता का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके गांव पहुंच गया। जहां पर उनके परिजन उनके शव को सड़क पर रखकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने लगे हैं। हालांकि जाम लगने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा उन्हें समझा-बुझाकर सड़क के किनारे कर दिया गया है लेकिन अभी भी वे शव रखकर बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Hamirpur: हत्या कर सूखे नाले में दफनाया था युवती का शव, 6 माह बाद बरामद
बताओ रिपोर्ट्स बीजेपी नेता की हत्या प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए उनके भाई अतुल गुप्ता द्वारा बताया गया कि पिछले चुनाव में उनके भाई हार गए थे और इस बार प्रधानी के चुनाव में फिर से खड़े होने की तैयारी में जुटे हुए हैं। जिसको लेकर वर्तमान प्रधान और उनके परिजन उन्हें धमकी दे रहे थे। वह इस मामले पर मृतक की बहन का कहना है कि जिन लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है वह सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उनके बच्चों को न्याय मिल सके इसके लिए सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग भी उठाई। मृतक बीजेपी नेता के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देगा।
