-
Advertisement
Breaking: स्वास्थ्य घोटाले को लेकर मचे घमासान के बीच BJP विधायक दल की बैठक कल, Kangra भी होगा डिस्कस
शिमला। कोविड-19 के बीच स्वास्थ्य घोटाले (Health Scam) को लेकर मचे बबाल व कांगड़ा (Kangra) में बीजेपी के भीतर चल रहे घमासान के बीच पार्टी विधायक दल (BJP legislature party) की एक बैठक बुधवार यानी 10 जून को शिमला (Shimla) में बुला ली गई है। बैठक कल सांय पांच बजे होटल पीटरहाॅफ में होगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी मंत्रियों एवं बीजेपी विधायकों से इस बैठक में भाग लेने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें: कूका बोले, Nagrota में 25 साल तक BJP ना आने की वजह बिरमाणी जैसे लोग, माफी मांगे
हालांकि,केंद्र की मोदी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी वर्चुअल रैलियां भी कर रही है, उसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में इसकी शुरूआत भी कल ही हो रही है। लेकिन इस बीच हिमाचल में जिस तरह से कांग्रेस ने बीजेपी सरकार (BJP Govt) के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया हुआ है, उससे निपटने की रणनीति भी इस बैठक में बनाई जानी है। प्रदेश में बीजेपी सरकार का अभी अढाई साल का ही कार्यकाल हुआ है, इस बीच कोविड-19 (Covid-19) जैसी महामारी के चलते पार्टी प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा (Resign) पार्टी को बैकफुट पर ले गया है। इन्हीं सभी बातों को लेकर पार्टी चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेगी कि कैसे विपक्ष से लड़ना है। दूसरी तरफ कांगड़ा के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस (PWD Rest House Kangra) में पार्टी सांसद किशन कपूर (Kishan Kapoor) की अगुवाई में हुई बैठक के बाद जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं, उनसे पार पाने के लिए भी विधायकों (MLA) को हिदायतें जारी होने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: कर्फ़्यू के बीच कांगड़ा रेस्ट हाउस में BJP असंतुष्टों की बैठक पर Congress ने किया बखेड़ा खड़ा

Tags
