-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: बीजेपी महिला मोर्चा ने 7 पदाधिकारियों को किया 6 वर्ष के लिए बाहर
Last Updated on October 25, 2021 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश बीजेपी (Himachal Pradesh BJP) ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 7 पदाधिकारियों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें जुब्बल कोटखाई ,महासू के पदाधिकारी व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल है। पार्टी से निष्कासित पदाधिकारियों में महासू की जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, जिला सचिव पूनम मोखटा, जुब्बल – कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, मंडल महामंत्री सजना सलाकटा के अलावा दो विशेष आमंत्रित सदस्य रुबजा नेपटा व मीनाक्षी मानटा शामिल है।
यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य ने जताई आशंका- चुनाव जीतने के लिए अब शराब और पैसा बांटेगी बीजेपी
इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 13 बीजेपी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर किया था। जिनमें गोपाल जवैइक, सतीश पिरटा, यश्वीर जस्टा, अंकुश चौहान , सुशील कदसौली , संदीप गांगटा, रविंद्र चौहान , अशोक जस्टा, देवेंद्र श्याम , रामप्रकाश गइठा, चेतन कडईक, राजेश चौहान, अनिल काल्टा शामिल थे।