-
Advertisement

मुख्यमंत्री Kangra प्रवास पर, सुरक्षा मेरी चाक चौबंद कर दी,तकरीबन डेढ़ घंटा तहक़ीक़ात चली !
Sudhir Sharma : धर्मशाला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज से कांगड़ा प्रवास पर हैं। इसी दौरान बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा (BJP MLA Sudhir Sharma) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर बखेडा खडा कर दिया है। ये सब उस वक्त हुआ है जब सुधीर शर्मा खुद तो दिल्ली में हैं,लेकिन सीएम सुक्खू कांगड़ा प्रवास के तहत धर्मशाला (Dharamshala) पहुंचे हुए हैं।
इससे पहले सुधीर शर्मा ने वीडियो (Video) के साथ लिखा है मुख्यमंत्री कांगड़ा प्रवास पर आ रहे हैं, सुरक्षा मेरी चाक चौबंद कर दी है। इनको इतना खतरा बढ़ जाएगा यह नहीं सोचा था। तकरीबन डेढ़ घंटा (Investigation) तहक़ीक़ात चली। अब इसकी सच्चाई क्या है इसकी पुष्टि हिमाचल अभी अभी नहीं करता है।
-मनोज ठाकुर