-
Advertisement
नड्डा के लिए हिमाचल का एक बूथ भी इसलिए है कीमती-पढ़ें एक क्लिक पर
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJP National President JP Nadda)9 अप्रैल को हिमाचल( Himachal) के दौरे पर आ रहे हैं। उनका ये दौरा चार राज्यों में बीजेपी ( BJP)को मिली जीत के बाद होने जा रहा है। नड्डा ऐसे समय में हिमाचल आ रहे हैं जब हिमाचल में विधानसभा चुनाव ( Vidhansabha Election)छह माह के भीतर होने जा रहे हैं। नड्डा की होम स्टेट होने के नाते हिमाचल का चुनाव उनकी नाक का सवाल है। इसलिए ही नड्डा के लिए हिमाचल का एक-एक बूथ भी कीमती है। नड्डा 9 अप्रैल को 10 बजे शिमला पहुंच जाएंगे, 10 अप्रैल को वो सड़क मार्ग से बिलासपुर की ओर रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें- रमेश धवाला को आया गुस्सा: बोले- ना ‘आप’ ना उसका माईबाप, हम किसी पार्टी का नहीं देंगे साथ
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का कहना है कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 9 अप्रैल को नड्डा का अभिनंदन समारोह पीटरहॉफ में होगा। इस अवसर पर नगर निगम चुनावों और विधानसभा चुनावों का आगाज होगा, इस दिन 15,000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। नड्डा पर फूल वर्षा होगी और कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा से उसका स्वागत होगा। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में आएंगे, जहां वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 10 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। इसके बाद बिलासपुर जाते हुए नड्डा अर्की में एक बूथ की बैठक में भाग लेंगे व एक मंडल की बैठक में भी भाग लेंगे। 11 अप्रैल को नड्डा बिलासपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page…


