-
Advertisement
नड्डा ने रिज और माल रोड पर की सैर, पान भी खाया
शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा (JP Nadda) ने माल रोड और रिज की सैर की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के दिनों को खूब याद किया। इस दौरान नड्डा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इसी दौरान वह आशियाना और रिपोर्टिंग रूम (housing and reporting room) के बाहर भी रुके और पुरानी यादें ताजा कीं।

यह भी पढ़ें:विश्वविद्यालय में सम्मान पाकर अनुपम खेर की आंखों से छलके आंसू, जाने क्यों
इसके बाद नड्डा पान वाला गुरु प्रसाद से मिले और स्कैंडल प्वाइंट (scandal point) उन्होंने एक पान भी खाया। वहीं राकेश (Rakesh) ने उन्हें घर के दिए दस पान पैक करके भी दिए। गौर रहे कि नड्डा जब कॉलेज में पढ़ते थे तो यहीं से पान लेते थे। इसके बाद नड्डा इंडियन कॉफी हाउस में बैठे और चाय का गर्म प्याला भी पीया। नड्डा को जो वेटर कॉफी परोसता था वह अब मैनेजर बन गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नड्डा अचानक समरहिल आ गए और ठाकुर स्वीट शॉप पर पहुंच गए। यहां उन्होंने 86 साल के नाथू राम से मुलाकात की और उनके पैर छूकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नड्डा के आने पर यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बीच केवल चुनिंदा लोग ही उनसे मिल पाए।

बीजेपी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने माल रोड और रिज की सैर की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के दिनों को खूब याद किया। इस दौरान नड्डा ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur), बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजिंदर गर्ग, विधायक राजीव बिंदल, अभिनेता अनुपम खेर, महासचिव त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, करण नंदा और प्यार सिंह भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



