-
Advertisement
डाॅ बिंदल बोले, कांग्रेस सरकार का प्रभाव निगम चुनाव परिणामों में दिखा
Last Updated on May 4, 2023 by sintu kumar
शिमला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (BJP State President Dr. Rajeev Bindal) ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव (Shimla Municipal Corporation Election Result) का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है। भारतीय जनता पार्टी जनमत का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करती है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की और चुनाव अभियान को चरम सीमा तक पहुंचाया। बीजेपी का मानना है कि नई बनी हुई प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रभाव नगर निगम चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
दबाव के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मेहनत
डाॅ बिंदल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के दबाव के बावजूद भारी मेहनत से चुनाव में पार्टी का काम किया। उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होनें बीजेपी प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया।