क्या कभी देखे हैं नीले रंग के केले, स्वाद एकदम आइसक्रीम जैसा

नीले रंग का यह केला सात से 9 इंच तक लंबा होता है

क्या कभी देखे हैं नीले रंग के केले, स्वाद एकदम आइसक्रीम जैसा

- Advertisement -

केला (Banana)एक ऐसा फल है जो सभी जगह पर आसानी से मिल जाता है। हममें से कई लोगों को केले बहुत पसंद होते हैं। केला सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल माना जाता है। आयुर्वेद में भी केला खाने के कई फायदे बताए गए हैं। विटामिन , प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व से भरपूर केला अन्य फलों की तुलना में सस्ता होता है। आम तो पर आप ने केले को हरा यानी कच्चा और पका होने पर पीले रंग का देखा होगा। पर क्या आप ने सभी नीले रंग का केला देखा है। आप सोच रहे होंगे कैसी बहकी बातें कर रहे हैं… जी जनाब ये सच है कि नीले रंग का भी केला होता है और इसे ब्लू जावा ( Blue Java) के नाम से जाना जाता है। अब बात आता है स्वाद की तो इस नीले रंग के केले का स्वाद हरे व पीले केले से थोड़ा अलग होता है। इस नीले रंग के केले का स्वाद बिल्कुल आइसक्रीम के स्वाद की तरह होता है। इसे ब्लू जावा के अलावा आइसक्रीम केला, नेय मन्नान, हवाई केला , केरी या केंजियो के नाम से भी जाना जाता है।


यह भी पढ़ें: बड़े काम के अमरूद के बीज, स्किन-बालों को देते हैं गजब की शाइन, जानिए और भी फायदे

ट्विटर पर इस केले की फोटो @ ThamkhaiMeng नामक यूजर ने शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि- मुझे ब्लू जावा केले लगाने के लिए किसी ने क्यों नहीं कहा? इसका स्वाद आइस्क्रीम की तरह होता है….अविश्वसनीय .. ब्लू जावा केले के पेड़ कि पत्तियां हरे रंग की होती है। हालांकि इसके फलों के गुच्छे छोटे होते हैं। पेड़ लगाने के 15 से 24 माह बाद यह खिलता है और उसके बाद इसमें फल आने लगते हैं। नीले रंग का यह केला सात से 9 इंच तक लंबा होता है। ब्लू जावा की खेती अधिकतर टेक्सास, फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया व लुइसियाना में होती है। इन स्थानों में इसे वैसे ही उगाया जाता है जैसे भारत में उगाया जाता है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

- Advertisement -

Tags: | नीले रंग के केले | ब्लू जावा | Himachal News | आइसक्रीम की तरह स्वाद | latest news | national news | offbeat news | abhiabhi | state news | केला
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है