-
Advertisement
Mumbai: कंगना के ऑफिस पर BMC का छापा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरा सपना ढहने वाला है…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिव सेना सांसद संजय राउत के बीच चल रही ज़ुबानी जंग की कुछ ख़ास प्रतिध्वनियां सोमवार को सुनने को मिलीं। एक तरफ जहां कंगना को Y श्रेणी की सुरक्षा देने का ऐलान करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में परोक्षा रूप से एंट्री ले ली है। वहीं, दूसरी तरफ मुंबई में कंगना की प्रोडक्शन कम्पनी के ऑफ़िस पर बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन यानि बीएमसी (BMC) ने छापा मार दिया है। बतौर रिपोर्ट्स, बीएमसी के अधिकारी कंगना के दफ़्तर में गैरकानूनी निर्माण की जांच कर रहे हैं।
कंगना ने कहा- मैंने कुछ भी गैरकानूनी काम नहीं किया है
वहीं, इस मसले पर कंगना ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी काम नहीं किया है। कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से छापामारी की जानकारी देते हुए लिखा- यह मुंबई में मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ का ऑफ़िस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है। मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था, मैं जब फ़िल्म निर्माता बनूं, मेरा अपना ख़ुद का ऑफ़िस हो। मगर लगता है, यह सपना टूटने का वक़्त आ गया है। आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302900505933307905
हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उन्होंने जबरन मेरे ऑफ़िस पर कब्ज़ा कर लिया है। नापजोख कर रहे हैं। जब मेरे पड़ोसियों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमका रहे हैं। उनकी भाषा कुछ इस तरह थी- वो जो मैडम है, उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे बताया गया है कि कल मेरी प्रॉपर्टी को गिराया जाएगा। मेरे पास सारे कागज़ात हैं। बीएमसी की अनुमतियां हैं। मेरी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है। अवैध निर्माण दिखाने के लिए बीएमसी को एक स्ट्रक्चर प्लान के साथ नोटिस भेजना चाहिए। आज उन्होंने बिना पूर्व सूचना के मेरी जगह पर छापा मारा है, कल को इसे गिरा भी देंगे।
I have all the papers, BMC permissions nothing has been done illegal in my property, BMC should send a structure plan to show the illegal construction with a notice, today they raided my place and without any notice tomorrow they demolishing entire structure 🙂
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 7, 2020
यह भी पढ़ें: रिया ने सुशांत की बहन पर दर्ज कराया धोखाधड़ी का Case; डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाने का आरोप
कंगना ने अपने ट्वीट्स के साथ वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बीएमसी के लोग जांच-पड़ताल करते नज़र आ रहे हैं। कंगना के इन ट्वीट्स पर फैंस भी काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फैंस ने बीएमसी के एक्शन को गलत बताया है। गौरतलब है कि कंगना लगातार सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी बात रख रही हैं और वे इस केस में मूवी माफिया से लेकर कई एक्टर्स और राजनेताओं को लेकर भी तीखे बयान दे चुकी हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ (Manikarnika Films) के नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। कंगना ने इस प्रोडक्शन हाउस के लिए मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में 3 मंजिला आलीशान इमारत भी खरीदी है।
