-
Advertisement
झंडुता के गांव में बालक का शव बरामद, 3 दिन से था गायब; पुलिस जांच जारी
Last Updated on December 10, 2023 by Soumitra Roy
सुभाष/ बिलासपुर। जिले के झंडुता में तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत चमन चोनी गांव में खेतों के पास रविवार को 13 वर्षीय एक बालक का शव बरामद(Body Of 13 Year Old Recovered) हुआ। मृतक का नाम कर्ण कुमार वर्मा, जो मिर्गी का मरीज था प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्ण, पुत्र योगेंद्र निवासी खड़गपुर डाकघर कसुमरा तहसील आमला जिला बरेली उत्तरप्रदेश परसों शाम घर पर बिना बताए (Lost 3 Days Ago) कहीं चला गया था।
परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को बड़या नामक स्थान पर खेतों के पास झाड़ियों में उसका शव बरामद हुआ। कर्ण बीते 6-7 साल से बीमार था। उसे महीने में 2-3 बार मिर्गी (Epilepsy) के दौरे पड़ते थे। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। कर्ण के परिजनों ने किसी पर भी कई शक जाहिर नही किया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।