-
Advertisement
सुबह सवेरे चैलचौक बाजार के निकट महिला का शव बरामद
संजीव कुमार/ गोहर। उपमंडल गोहर के चैलचौक पंचायत में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान शुक्री देवी (60)पत्नी खेमू गांव गदयाहड़ा (कोहलू) के रूप में हुई है। सुबह सवेरे महिला का शव बरामद होने से चैलचौक बाजार मेंआसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए।
यह भी पढ़ें- महिला से चैटिंग कर रहा थी पति, रोका तो कर डाली पत्नी की पिटाई
स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने बताया कि वे सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे, तो उनकी नजर घर से नीचे की ओर पड़ी तो देखा एक अज्ञात महिला नीचे गिरी हुई है। इसको लेकर बलदेव सोनी ने इसकी सूचना चैलचौक प्रधान को दी। महिला का शव दो घरों के बीच में बनी एक खाई में पड़ा था। बताया जा रहा है कि महिला शुक्री देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्दगिर्द घुमती रहती रहता था। महिला के पति खेमू का देहांत कुछ वर्षों पूर्व ही हो चुका है। उनका एक बेटा है लेकिन वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। घटना की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है व मौत कैसे हुई इसकी छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

