-
Advertisement
आलिया कुएं पर,दीपिका मटके के साथ-करीना खेत में,कैटरीना का Video में हाल देख नहीं रुकेगी हंसी
Bollywood Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। अबकी बार AI की मदद से बना जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें (Bollywood Actresses Kareena Kapoor) बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण गांव की बहुओं के अवतार में नजर आ रही हैं। खेत, कुआं और मटका लेकर दिखीं ये हसीनाएं देख फैंस हैरान रह गए।
AI Is Getting Out Of Control 😂 Bollywood Queens Village Scenes 😂 pic.twitter.com/4CN4mcspiI
— Rosy (@rose_k01) June 22, 2025
AI वीडियो को सोशल मीडिया पर @rose_k01 नामक अकाउंट से एक्स पर पोस्ट किया गया है। बॉलीवुड (Bollywood) की क्वींस को गांव की सीन में दिखाया गया है, लेकिन ऐसा कि मानो गांव में सब मोटे ही होते हैं। करीना, आलिया, दीपिका (Deepika) सब को ऐसे दिखाया गया है जैसे वो ढेर सो परांठे खाकर गांव की महारानी बन गईं। एक सीन में दीपिका पानी पीने की मुद्रा में है, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे वो चाय नहीं, पूरा समुद्र पी रही हो। वीडियो देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि गांव की औरतें ऐसी नहीं होती है।
रियलिटी से कहीं दूर
यूजर्स लिख रहे है कि ये एआई का ओवरडोज है, जो रियलिटी से कहीं दूर जा रहा है। वीडियो देखकर एक बात तो साफ है कि AI अभी भी बॉलीवुड की दीवानगी से बच नहीं पाई। हिमाचल अभी अभी इस तरह की खबरों को पुष्ट नहीं करता है,ये मात्र वीडियो पर आधारित एक रिपोर्ट है।
-राहुल कुमार

