-
Advertisement
BSF जवान ने की अधिकारी और साथी जवान की गोली मारकर हत्या; फिर कर दिया सरेंडर
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दीनाजपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां भारत-बांग्लादेश बॉर्डर (India Bangladesh Border) पर तैनात बीएसएफ (BSF) के एक जवान ने दो जवानों (एक अधिकारी, एक साथी जवान) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर ज़िले में 146 बटालियन के एक बीएसएफ कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान एक बीएसएफ इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। रायगंज के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया, ‘कॉन्स्टेबल ने बाद में अपने कमांडर के सामने सरेंडर कर दिया था, उसे पुलिस को सौंप दिया गया है।’
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल किया गया Hack, दिखाया गया तिरंगा और ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’ संदेश
बड़ा सवाल: तीनों के बीच नहीं था कोई विवाद; फिर क्यों मारा
मिली जानकारी के मुताबिक 3-4 अगस्त की रात को बीएसएफ की चौकी पर तैनात उत्तम सूत्रधार (बटालियन-146) ड्यूटी पर तैनात था। करीब 3:23 बजे रात में उसने अपने सर्विस राइफल से दो राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनते ही पास के इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और जवान अनुज कुमार वहां पहुंचे। जिसके बाद उत्तम सूत्रधार ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी (Coy-2IN) और जवान अनुज कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों ही जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि आरोपी जवान उत्तम फरार हो गया। हालांकि बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले दोनों ही जवानों से आरोपी जवान की कोई कहासुनी नहीं हुई थी, ना ही किसी तरह की रंजिश थी। ऐसे में ये वारदात क्यों हुई, इस बात की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी जवान से इस विषय में बात की जा रही है।

