-
Advertisement
बारिश का कहरः सिरमौर में हवा में लटकी पंजाब रोड़वेज की बस
Last Updated on June 24, 2023 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश में गत रात हुई बारिश से कई जगह पर भूस्खलन हुआ है। प्रदेश के खड्डे उफान पर है और कई मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं। सिरमौर जिले के राजगढ़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। यह बस बडू साहिब से पंजाब के फरीदकोट जा रही थी। राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
उधर भूस्खलन के चलते भारी मलबा आने से नाहन-राजगढ़ मार्ग भी पिछले दो घंटे से बंद है। जेसीबी वाहन से बस को हटाकर सड़क को बहाल करने का काम चल रहा है।