-
Advertisement
लड़की के ठुमके देख ताऊ में आई जवानी, व्हीलचेयर से उठे और दिखाया कमाल
Viral Video: शादी समारोह में नाच गाना ना हुआ तो क्या……जवान हो या बूढ़े सभी ठुमके लगाते देखे जा सकते हैं…इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने जोश से हर किसी को हैरान कर दिया। शादी के माहौल में जब एक डांस आर्टिस्ट स्टेज के सामने परफॉर्म कर रही थी, तभी व्हीलचेयर पर बैठे एक ताऊ ने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। पहले तो बुजुर्ग व्हीलचेयर पर बैठे डांस देख रहे थे। जैसे ही डांस आर्टिस्ट ने अपने ठुमकों से माहौल बनाया …. ताऊ खुद को रोक नहीं पाए और अचानक व्हीलचेयर से खड़े हो गए और अपनी जगह पर ही खड़े होकर ताल से ताल मिलाते हुए नाचने लगते है। अंदाज भी किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं …. वहां मौजूद रिश्तेदार और मेहमान इस नजारे को देखकर हंसने लगते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं।
पहले तो लगा ताऊ बड़ी दिक्कत में हैं लेकिन उसके बाद ताऊ ने जो किया , आप खुद देखिए 🤣🤣 pic.twitter.com/xdqemdH0ie
— Dibyanshu (@_Dibyanshu73) May 3, 2026
इस वीडियो को एक्स पर @_Dibyanshu73 ने शेयर किया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग बुजुर्ग की एनर्जी और जिंदादिली की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ताऊ की जवानी अभी भी बरकरार है। वहीं दूसरे ने लिखा-दिल जवान हो तो उम्र मायने नहीं रखती। इस तरह के सैकड़ों कमेंट्स इस वीडियो के नीचे देखने को मिल रहे हैं, जो इसे और भी वायरल बना रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

