-
Advertisement
हिमाचल में पैरापिट से टकराकर उड़ते हुए नहर में गिरी कार, युवक ने ऐसे बचाई जान
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हैरतअंगेल मामला सामने आया। जहां एक तेज रफ्तार कार धनोटू-बग्गी मार्ग पर पैरापिट तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। वहीं, पानी में किश्ती की तरह तैरने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने नैहर में तैरती हुई कार का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान थे। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी और युवक मंडल प्रधान अंशुमन ने कहा कि हादसे में कार चलाने वाला युवक उपमंडल सुंदरनगर के गांव पलौहटा का निवासी है। उन्होंने कहा कि युवक बीबीएमबी नहर के एक तरफ बने हुए कच्चे मार्ग पर धनोटू से बग्गी की ओर जा रहा था। बग्गी के समीप सड़क पर लगा गेट बंद होने के बाद युवक वापिस मुड़ा और तैश में आकर तेज गति से कार चलाते हुए नहर के साथ लगते पैरापिट को तोड़कर कार सहित नहर में गिर गया। वहीं, युवक ने तैर कर अपनी जान बचाई गई। हादसे के दौरान कार का एयर बैग खुल गया था, जिसके चलते युवक को चोटें नहीं आई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

