-
Advertisement
शिमला में खाई में गिरी कार: पिता-पुत्री की मौके पर मौ#त, बेटा और ड्राइवर गंभीर घायल
Shimla Accident : शिमला जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ननखड़ी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पिता और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देर रात अपने गांव लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, ननखड़ी तहसील के शौली क्षेत्र के लौहटी गांव निवासी 49 वर्षीय कुंदन लाल और उनकी बेटी आकृति (16 वर्षीय)12 वर्षीय बेटा अरब और कार चालक 55 वर्षीय सतपाल देर रात अपने गांव लौट रहे थे। ननखड़ी-पुनन सड़क पर उनकी कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। । हादसा इतना भीषण था कि कुंदन लाल और आकृति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरब और कार चालक सतपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
लौहटी गांव में मातम छा गया
सूचना मिलते ही थाना ननखड़ी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता और बेटी की मौत की खबर सुनते ही लौहटी गांव में मातम छा गया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

